फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sawan welcomed with drizzle, Kanwariyas not seen on first day

Mirzapur News: रिमझिम फुहारों से सावन का स्वागत, पहले दिन नहीं दिखे कांवड़िए

Sat, 12 Jul 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sawan welcomed with drizzle, Kanwariyas not seen on first day
मिर्जापुर। रिमझिम फुहारों के बीच शुक्रवार को शुरू सावन हो गया। हालांकि पहले दिन गंगा घाटों और शिवालयों में कांवड़िये इक्का-दुक्का ही नजर आए। शिव भक्तों के लिए घाटों पर कांवड़, गेरुआ वस्त्रों आदि की दुकानें सज गई हैं। सोमवार से बाबा के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्था निकलेंगे।
विज्ञापन

सावन के पहले दिन शुक्रवार को गंगा घाटों और शिवालयों पर सन्नाटा रहा। गिने चुने कांवड़िए घाटों और मंदिरों में दिखे। शनिवार और रविवार से इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बरियाघाट मार्ग पर कांवड़, माला-फूल व पूजन सामग्री के दुकानदार भक्तों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दुकानदार मंगला, राजाराम आदि का कहना था कि दूसरे और तीसरे सोमवार के आसपास कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। कलवारी : राजगढ़ पटेल तिराहे से चुनार क्षेत्र से कुछ कांवड़िए शिवद्वार के लिए निकले, जो सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कलवारी बाजार से धुरकर तक सड़क खराब होने के कारण कांवरियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed