{"_id":"67d083c5b4d6829fe50bc1b4","slug":"savita-araji-line-becomes-village-head-of-sultanpur-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130855-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सविता अराजी लाइन सुल्तानपुर की बनीं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सविता अराजी लाइन सुल्तानपुर की बनीं ग्राम प्रधान
विज्ञापन
सीखड़। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा एवं तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, सचिव मुकेश कुमार मिश्रा कि देखरेख में 15 सदस्यों में से 14 पंचायत सदस्यों ने सर्व सम्मति से सविता देवी को अराजी लाइन सुल्तानपुर का कार्यवाहक ग्राम प्रधान चुना ।
बतादें कि 26 मार्च 2021 को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान के एक दिन पहले 25 मार्च 2021 को प्रधान पद के प्रत्याशी रहे चंद्रप्रकाश पुत्र सारनाथ की मौत हो गई थी। आरओ व एआरओ द्वारा ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान करा दिया गया। अनील गौतम प्रधान निर्वाचित हुए।
जिसके विरुद्ध गांव के ही सरोज गौतम ने चुनाव निरस्त कराए जाने के लिए एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर किया था। करीब सवा तीन साल तक चली सुनवाई के बाद एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने चुनाव को शून्य घोषित करते हुए फिर से चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए। इस आदेश के विरुद्ध प्रतिवादी ग्राम प्रधान अनील गौतम ने जनपद न्यायाधीश एवं हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की। जहां सभी को निरस्त करते हुए पुनः चुनाव कराने के फैसले के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार वर्मा एवं तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, सचिव मुकेश कुमार मिश्रा कि देखरेख में 15 सदस्यों में से उपस्थित 14 पंचायत सदस्यों की तरफ से सर्व सम्मति से सविता देवी पत्नी सदानंद भारतीय को कार्यवाहक प्रधान चुना गया। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ममता अजय सोनकर, पूर्व प्रधान अजय सोनकर, प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे।