फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Save villages insisting on vaccination

टीकाकरण पर जोर देते हुए गांवों को बचाएं

Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Save villages insisting on vaccination
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बृहस्पतिवार की रात कोविड-19 प्रबंधन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ संवाद किया। कहा कि टीकाकरण अधिक से अधिक संख्या में कराएं और गांवों को इस महामारी से बचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले से कोविड-19 प्रबंधन के विविध आयामों जैसे, चिकित्सालयों में बेड, ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की स्थिति, प्रवासी कामगारों के लिये की गयी व्यवस्था, स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन, कोरोना कर्फ्यू, कंटेनमेंट जोन, मास्क की अनिवार्यता की स्थिति आदि की प्रगति की जानकार ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक माह में कोरोना केस में 82.3 प्रतिशत की गिरावट हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से अभी तक 32 प्रतिशत गांव प्रभावित हैं तथा 68 प्रतिशत सुरक्षित हैं। इन्हें हमें हर संभव प्रयास द्वारा सुरक्षित बचाये रखना है। टीकाकरण कार्यक्रम पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निगरानी समिति द्वारा टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन, एंटीजन एवं आरटीपीआर जांच संक्रमित एवं संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को दवा किट, स्वच्छता, सैनिटाइजेशन आदि कार्यों को क्रियान्वित करते हुए ग्रामीणों को जागरूक बनाना है। ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत केजीएमयू के कुलपति ने इस पर विशेष जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वेंटीलेटर की स्थिति, शवों को नदी में प्रवाहित प्रकरण, पीड्रियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीकू) पोस्ट कोविड बेड, कम्यूनिटी किचन, कामन सर्विस सेंटर आदि बिंदुओं पर गंभीरता से बल दिया। संवाद में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक जेरवीन्द्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र शाक्य, अपर निदेशक चिकित्सा डा. आरसी सुंदरम, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed