फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sarsawati winner walivall

सरस्वती बना विजेता

Wed, 09 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 09 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sarsawati winner walivall

विज्ञापन
मुसफ्फरगंज स्थित केबी कालेज  परिसर में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से  संबद्घ दो दिवसीय अंतर  महाविद्यालीय वॉलीबाल  प्रतियोगिता का रंगारंग समापन मंगलवार को हुआ।

समापन और पुरस्कार वितरण बेसिक शिक्षा और बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने किया। फाइनल मैच केबी कालेज और सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय गहनी  वाराणसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने केबी कालेज को 27-25, 25-16 और 25-14 से तीन सीधे सेटों में हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन अवसर पर राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने फाइनल मैच का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व में खेल का विशेष महत्व होता था।

खेल से शरीर का संपूर्ण विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें।

  कहा कि जिले में विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता के साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी चाहिए।

 जिससे कालेज के छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसके पूर्व शहीदों और मां सरस्वती की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अरविंद मिश्र, डा राजीव अग्रवाल, शरद उपाध्याय ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। केबी कालेज शिक्षक संघ अध्यक्ष डा शशांक शेखर द्विवेदी ने बैच अलंकरण किया। प्राचार्य डा वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम भेंट किया ।


 मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। मुख्य अतिथि ने खेल को आगे बढ़ाने के लिए डा केएम सिंह, पंचमराम सिंह, श्यामजी सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कन्हैया लाल दूबे को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान डा देवेंद्र  पांडेय, डा बीडी अग्रवाल, डा करनैल सिंह, डा इंदुभूषण द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed