फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sapling will be planted today, 93,86000 saplings will be planted in the district

Mirzapur News: आज होगा पौधरोपण, जिले में रोपे जाएंगे 93,86000 पौधे

Sat, 20 Jul 2024 05:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Sapling will be planted today, 93,86000 saplings will be planted in the district
आज जिले में वृृहद पौधरोपण किया जाएगा। प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य को देखते हुए शासन ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग सहित अन्य 27 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया है। पूर्व संध्या पर संबंधित नर्सरी से पौधे लेने के साथ ही वन विभाग सहित अन्य विभाग पौधरोपण तैयारी की समीक्षा में जुटे रहे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिले में 88,34,461 पौधरोपण किया गया था। इस वर्ष वन प्रभाग मिर्जापुर 42,27,201 तथा वन्य जीव कैमूर की ओर से 6,00,000 पौधे को मिलाकर कुल 48,27,201 पौधों का रोपण करेगा। इसी तरह पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, रेशम विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, उर्जा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग व गृह विभाग की ओर से 45,59,615 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

अनिल राजभर करेंगे पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ

वन प्रभाग मिर्जापुर की ओर से पौधरोपण महाअभियान का कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुभारंभ करेंगे। बीएचयू साउथ कैंपस से ठीक पहले बरकछा कला में शनिवार को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अलावा प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम पौधरोपण कर शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed