फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanskrit talent search competition on September 3

Mirzapur News: संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता तीन सितंबर को

Wed, 21 Aug 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit talent search competition on September 3
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण 28 अगस्त को जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में होने वाली संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता अब तीन सितंबर को होगी।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रतियोगिता में जिला संयोजक डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने दी। संस्कृत भाषा की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग के लिए जिले के कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययनरत 157 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के जिला संयोजक डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने बताया कि जनपद स्तर पर संस्कृत प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिला स्तर पर संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 1000, 800 व 700 रुपये पुरस्कार राशि ऑनलाइन खाते में भेजी जाएगी। प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, नवोदय व केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में एक विद्यालय से एक प्रतियोगिता में अधिकतम चार और तीनों प्रतियोगिताओं में अधिकतम 12 विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed