फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanju and Upma in girls 'category and Dharmendra champion in boys' category

बालिका वर्ग में संजू व उपमा तथा बालक वर्ग में धर्मेंद्र चैंपियन

Wed, 10 Feb 2021 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sanju and Upma in girls 'category and Dharmendra champion in boys' category
लालगंज। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बुधवार को समापन हुआ। इसमें बालिका वर्ग में संजू व उपमा मौर्य संयुक्त विजेता बनीं। वहीं, बालक वर्ग में धर्मेंद्र कुमार चैंपियन बने।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसकेएस पांडेय ने कहा कि प्रतियोगिता एक प्रयास है। जिसकी अपनी एक सार्थकता है। खेलकूद के दूसरे दिन बालक वर्ग के भाला प्रक्षेप में ओंकार प्रथम, पंकज मिश्र द्वितीय, प्रदुम्न यादव तृतीय, चक्का प्रक्षेप में गुलाम अली प्रथम, ओंकार मिश्रा द्वितीय, पंकज देव मिश्र तृतीय, हैमर थ्रो में पंकज देव मिश्र प्रथम, रोहणी प्रसाद मिश्र द्वितीय, दीपक प्रकाश तृतीय, 800 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र कुमार प्रथम, तुषार सिंह द्वितीय, इंद्रजीत सिंह तृतीय, 1500 मीटर में धर्मेंद्र कुमार प्रथम, तुषार सिंह द्वितीय, विजय शंकर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में चक्का प्रक्षेपण में उपमा मौर्य प्रथम, रंजना कुमारी द्वितीय, अमृता सिंह तृतीय, भाला प्रक्षेपण में उपमा मौर्य प्रथम, प्रिया मौर्य द्वितीय, पूनम पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में सोनाली प्रथम, मंजू विंद द्वितीय, संजू मौर्य तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. लाल बहादुर मौर्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने अपने विचार रखे। खेलकूद निर्णायक मंडल में डॉ. उपेंद्र सिंह, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. गिरिजेश शुक्ला, डॉ. सुजीत सिंह डॉ. केके गिरी, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद उपाध्याय, डॉ. राहुल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव त्रिपाठी और आभार मीडिया प्रभारी डॉ. शिवमंगल यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed