फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanjay became the president and Vinod became the secretary in the triangular competition.

Mirzapur News: त्रिकोणीय मुकाबले में संजय अध्यक्ष और विनोद बने सचिव

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sanjay became the president and Vinod became the secretary in the triangular competition.
मिर्जापुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में संजय उपाध्याय विजयी घोषित किए गए। बुधवार को हुए चार पदों में से सचिव पद पर कैलाश यादव, उप सचिव प्रशासन पद पर गौरव पाण्डेय ने जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला बराबरी पर रहा। फैसला आने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जिला बार एसोसिएशन के सभागार में मां सरस्वती की वंदना के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्वत, यशवंत सिंह, गुरुदत्त सिंह, आद्या प्रसाद सिंह ने मतदान किया। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन के सदस्य मतदान के लिए लाइन में लग गए। दोपहर एक बजे तक बार सभागार के बाहर अधिवक्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा। काउंटर पर पर्ची लेकर मुख्य गेट पर लोगों को अंदर भेजा जा रहा था। लंबी लाइन लगी थी। अलग-अलग पदों के चुनाव के लिए अलग-अलग बाक्स रखे गए थे। जिला बार एसोसिएशन में इस बार 2128 मतदाता रहे। इसमें 310 ने मंगलवार को टेंडर मतदान किया। बुधवार सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। कुल 1580 मत पड़े। पांच बजे से कुल पड़े 1890 मतों की गणना शुरू हुई। अध्यक्ष और सचिव पद पर छह-छह प्रत्याशी मैदान में रहे। सचिव पद पर तो मामला एक तरफा रहा, परंतु अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लड़ाई रही। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय कुमार उपाध्याय ने 648 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी को 113 मतों से हराया। दूसरे नंबर पर संतोष कुमार सिंह गौतम को 535 और तीसरे नंबर पर आशुतोष अग्रवाल को 525 मत मिले। सचिव पद पर कैलाश यादव ने 921 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी को 554 मतों से हराया। दूसरे नंबर पर रहे गणेश दत्त को 367 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार उपाध्याय और रुद्र प्रकाश गिरी को बराबर मत प्राप्त हुए। उप सचिव प्रशासन पद पर गौरव पाण्डेय ने 927 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 95 मतों से हराया। दूसरे नंबर पर रहे रूप नारायण अग्रहरि को 877 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed