Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sangeeta had called her mother and informed her about the murder of the children.

Mirzapur News: संगीता ने अपनी मां को फोन कर बच्चों की हत्या की दी थी जानकारी

Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta had called her mother and informed her about the murder of the children.
कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को दो बच्चों उसकी मां के शव पहुंचे। परिजनों ने बरैनी घाट पर तीनों के शवों का अंतिम संस्कार किया। मामले में संगीता की मां रमावती ने दामाद पर पुत्री को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि संगीता ने फोन कर बच्चों की हत्या कर उसकी हत्या करने की जानकारी दी थी। पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि क्षेत्र निवासी संगीता देवी (35) शुक्रवार को ही चंदौली स्थित मायके से दो माह बाद अपने दो पुत्र शिवांश (तीन वर्ष आठ माह) और शुभंकर (18 माह) के साथ ससुराल लौटी थी। संगीता का पति हरिश्चंद्र बिंद शनिवार शाम को पांच बजे घर लौटा तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने पर दरवाजा न खुलने पर चला गया। घंटे भर बाद फिर आया। दरवाजा न खुलने पर तोड़ा और अंदर गया तो देखा कि बच्चे जमीन पर मृत पड़े हैं। उसकी पत्नी फंदे पर लटकी थी। पति ने पुलिस को संगीता के मानसिक रुप से अस्वस्थ होने की जानकारी दी थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल जाएगा। संगीता की मांं रमावती ने बताया कि उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। हरिश्चंद्र कई बार संगीता की पिटाई कर चुका था। शुक्रवार को संगीता ससुराल गई थी। शनिवार की सुबह पुत्री से बात हुई थी। शाम को दामाद हरिश्चंद्र के मोबाइल से संगीता ने फोन कर कहा कि मम्मी मेरे बच्चे को उसने मार दिया है। हमे भी जान से मारने वाले है। उसके बाद आवाज बंद हो गई। फिर उन्होंने दामाद को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि तीनों मर गए हैं। रमावती ने बताया कि उसकी पुत्री डेढ़ माह से उसके घर पर थी। वह बीमार थी। शुक्रवार को वापस जा रही थी तो बोला कि आवास का पैसा आया है। उसमें से 12 हजार रुपये निकालकर शौचालय बनवा लेना। अब पता नहीं कब आउंगी। जब दामाद लेकर गया तो पुत्री से फोन कराकर बोला कि कहो अच्छे से आ गए है। मां ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed