फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   sandigdh paristhitiyon mein chhat se girakar yuvak kee maut

संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर युवक की मौत

Wed, 12 May 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
sandigdh paristhitiyon mein chhat se girakar yuvak kee maut
जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौंकठा गांव निवासी एक युवक की प्रयागराज के अस्पताल में रविवार की रात अस्पताल के छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक अपने बड़े पिता का इलाज कराने के लिए प्रयागराज जनपद के एक निजी अस्पताल में गया था। सोमवार को घर पर शव आते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के चड़ेक गांव निवासी 28 पंकज यादव पुत्र विजय शंकर यादव चार दिन पूर्व अपने बड़े पिता उमाशंकर यादव को खांसी, बुखार का इलाज कराने प्रयागराज जनपद के गडैला बबुरा ले जाकर भर्ती किया था। रविवार की रात पंकज अपने बड़े पिता उमाशंकर यादव को दवा खिलाकर रात लगभग दो बजे हास्पिटल की छत पर सोने चला गया। इसी दौरान किसी का फोन आ गया और बात करते करते छत से नीचे हैंडपंप के पास गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर अपने गांव चड़ेरू चौंकठा आए और शव का दाहसंस्कार किया। मृतक थाना क्षेत्र के हरगढ में एक दुकान पर इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। दो भाइयों में बड़ा था। मृतक को दो पुत्री एक पांच वर्ष व दूसरी नौ माह की है। पत्नी पूजा देवी शव देखते ही अचेत हो गई। पंकज की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। माता पिता पत्नी बच्चों आदि का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed