फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sandeep first in 50 meter race boys category, Ankita first in girls category.

Mirzapur News: 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप, बालिका में अंकिता प्रथम

Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sandeep first in 50 meter race boys category, Ankita first in girls category.
लालगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बामी में शनिवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लालगंज व हलिया के दिव्यांग विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप प्रथम, महेंद्र द्वितीय व धर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 50 मीटर उच्च प्राथमिक वर्ग में छोटू प्रथम, शिवम द्वितीय, शिवांशु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, सुनैना द्वितीय, साविया तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में रेहान बाबू प्रथम, शिवांशु द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ उच्च प्राथमिक में शिवांशु प्रथम, छोटू द्वितीय व साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक शिवम प्रथम, सुनैना द्वितीय, अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में अंश प्रथम, शिवम द्वितीय व आंचल ने तृतीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में आंचल प्रथम, शिवम द्वितीय व सलमान तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार सुलेख प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक वर्ग में अंकित प्रथम, शिवम द्वितीय व सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग नृत्य प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, काजल द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि सही मायने में साहस और सूझबूझ किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। दिव्यांग छात्र समाज को अपनी प्रतिभा से नई दिशा देने का काम करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक मनोज तिवारी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed