फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sandeep and Diksha won the gold medal in the wrestling competition

Mirzapur News: कुश्ती प्रतियोगिता में संदीप और दीक्षा ने जीते स्वर्ण पदक

Sat, 18 Oct 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sandeep and Diksha won the gold medal in the wrestling competition
जमालपुर। सरसा गांव निवासी संदीप यादव ने पुरूष वर्ग और दीक्षा कुमारी ने महिला वर्ग में अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के नैपुरा में स्वामी वित्रागानंद व्यायामशाला में बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन कर किया। रामललित सिंह पीजी कॉलेज कैलहट की ओर से प्रतिभाग करते हुए संदीप कुमार यादव ने पुरूष वर्ग के 97 किलोभार फ्री स्टाइल वर्ग में वाराणसी के शिवदयाल को 10-0 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला वर्ग के 59 किलो भार फ्री स्टाइल वर्ग में महादेव पीजी कॉलेज वाराणसी की ओर से प्रतिभाग करते हुए दीक्षा कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी धीरेंद्र सिंह पीजी कॉलेज की पहलवान मुस्कान को 8 सेकेंड में चित्त कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed