फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sand mixed water coming in many mohallas of the city, people upset

Mirzapur News: नगर के कई मोहल्लों में आ रहा बालू मिश्रित पानी, लोग परेशान

Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sand mixed water coming in many mohallas of the city, people upset
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों में इन दिनों बालू मिश्रित पानी आ रहा है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इससे संक्रामक बीमारी की आशंका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

नगर के छोटी गुदड़ी स्थित नगर पालिका के नलकूप से करीब आधा दर्जन मोहल्लों में बालू मिश्रित जलापूर्ति हो रही है। इससे संबंधित इलाकों के 10 से 15 हजार लोग परेशान हैं। लोगों ने बालू मिश्रित पानी के सेवन से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जता रहे हैं। इस ट्यूबवेल से कोतवाली रोड, छोटी गुदड़ी, गुदड़ी, मीर साहब की गली, किशुन प्रसाद की गली, कदमतर, इमामगंज आदि मोहल्लों में बालू मिश्रित जल की आपूर्ति हो रही है। अधिकांश लोग पानी छानकर भर रहे हैं, जबकि उनका वाटर पंप जल्दी खराब हो जा रहा है। नगर क्षेत्र में बिना वाटर पंप के पानी नहीं मिल पाता है। नागरिकों का कहना है कि छानने के बाद भी बाल्टी अथवा जिस बर्तन में वे भरते हैं, उसमें नीचे बालू जम जाता है। कभी-कभी पानी के साथ गंदगी भी बालू के साथ चली आती है। इससे लोगों में भय है। नगर के कई अन्य वार्डों में भी यह समस्या है, लेकिन वहां कभी-कभार कुछ बालू आ जाता है। भटवा की पोखरी, स्टेशन रोड आदि वार्डों में भी कभी-कभार इस तरह की समस्या पैदा हो जाती है। जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा का कहना है कि सिटी कोतवाली के सामने वाले नलकूप का बोर ध्वस्त हो गया है। उसे रीबोर किया जाना है। उसके लिए प्रक्रिया चल रही है। नलकूप रीबोर होने के बाद बालू की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed