फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samples are taken only for three hours in the divisional hospital, patients have problems

मंडलीय अस्पताल में तीन घंटे ही लिए जाते है सैंपल, मरीजों को होती है परेशानी

Fri, 11 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Samples are taken only for three hours in the divisional hospital, patients have problems
मंडलीय अस्पताल में अगर रक्त संबंधी जांच करानी है तो आपको समय का ध्यान देन पड़ेगा, अन्यथा जांच कराने और रिपोर्ट लेने में ही आपके तीन दिन लग जाएंगे। ऐसे में आपकी सेहत और बिगड़ सकती है। मंडलीय अस्पताल में ओपीडी छह घंटे तक चलती है, परंतु जांच के लिए सैंपल शुरुआती तीन घंटे तक लिए जाते हैं और रिपोर्ट भी तीसरे दिन दी जाती है। ऐसे में अगर देर से पहुंचे तो जांच अगले दिन कराएंगे और रिपोर्ट तीसरे दिन प्राप्त होगी। इस व्यवस्था के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है और विवश होकर मरीज निजी लैब में जांच कराते हैं, जिसकी रिपोर्ट कुछ ही देर में मिल जाती है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल अब मेडिकल कालेज के अधीन हो गया है, परंतु मरीजों की सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसके चलते दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडलीय अस्पताल में ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलती है, परंतु पैथालाजी में जांच सिर्फ सुबह 11 बजे तक ही होती है। ऐसे में दूर दराज से आने वाला मरीज अगर डॉक्टर को ओपीडी में 11 बजे के बाद दिखाता है तो डाक्टर द्वारा लिखी गई रक्त संबंधी जांच का सैंपल अगले दिन ही सुबह 11 बजे के पहले आने पर लिया जाएगा, जबकि उसकी रिपोर्ट तीसरे दिन 11 बजे के बाद दी जाती है। जांच कराने और रिपोर्ट मिलने में तीन दिन लग जाते हैं। मेडिकल कालेज होने पर डॉक्टर का भी ओपीडी में बैठने का समय निश्चित है। ऐसे में अगर तीसरे दिन वो डॉक्टर नहीं मिलता है तो मरीज को और परेशानी होती है। जांच कराकर मर्ज का पता करने में ही मरीज को तीन दिन लग जाते हैं। बिना जांच के डॉक्टर दवा भी नहीं लिखेंगे। ऐसे में मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। इस कारण से लोग निजी पैथालॉजी में जाकर जांच कराने को विवश होते हैं। जहां घंटे भर में रिपोर्ट मिल जाती है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. आलोक का कहना है कि मंडलीय अस्पताल में सुबह आठ से 11 बजे तक जांच के लिए सैंपल लिए जाने का आदेश है। सुबह 11 बजे के बाद रिपोर्ट दी जाती है। कर्मचारियों की भी कमी है। जो कर्मचारी सैंपल लेता है, उसको जांच भी करनी रहती है। मंडलीय अस्पताल में सुबह 11 बजे तक जांच के लिए सैंपल लेने का नियम पुराना है, परंतु अब तो मंडलीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन हो गया है, इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज वाली सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। उधर, बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे के बाद जांच कराने पहुंचे पड़री निवासी सुभाष ने बताया कि वह जांच के लिए पहुंचे तो बताया गया कि अब सैंपल कल लिया जाएगा। सुबह आठ बजे आना होगा। 11 बजे के बाद रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज बन गया है, परंतु सुविधा नहीं बढ़ रही हैं। ऐसे में दूर से सुबह आने में परेशानी होती है। जांच की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed