{"_id":"5ead9f578ebc3e908b26027c","slug":"sample-sent-from-non-province-s-four-mirzapur-news-vns522983772","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर प्रांत से आए चार का भेजा गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर प्रांत से आए चार का भेजा गया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले से शनिवार को चार कोरोना संदिग्धों का सैंपल मंडलीय अस्पताल से लेकर प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया है। वाराणसी का लैब बंद होने के कारण फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार से रिपोर्ट प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा जा रहा है। वाराणसी का लैब सैनिटाइजेशन प्रक्रिया के तहत तीन दिन के लिए बंद किया गया है। तो पूर्व भेजी गई रिपोर्ट तीन दिन के बाद जांच होने पर ही आएगी।
जिले से अब तक 436 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 405 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुुकी है। 12 सैंपल प्रयागजरा मेडिकल कालेज के लैब में है बाकी वाराणसी बीएचयू के लैब में रखा है। बीएचयू लैब में छात्रा के कोरोना संक्रमित होने से लैब बंद कर उसे सैनिटाइजेशन करने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए वहां भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना मुश्किल है। शनिवार को जिले से चार लोगों का सैंपल भेजा गया। इसमें तीन चुनार और एक सदर क्षेत्र का है। चारों मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क पर जांच कराने आए। जहां कोरोना के लक्षण मिलने पर डाक्टर ने उनका ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर जांच के लिए प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा। डाक्टर ने चारों को रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया।
आज हट जाएंगे दो हाट स्पाट
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने पर तीन थाना क्षेत्रों के तीन गांव को हाट स्पाट बनाया गया था। इसमें दो गांव का हाट स्पाट की समय सीमा शनिवार की रात तक पूरी हो गई। रविवार को हाट स्पाट क्षेत्र खत्म कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीज मिलने के 28 दिन बाद कोई अन्य मरीज न मिलने के चलते हाट स्पाट को हटाने का निर्देश दिया है। जिले में चार अप्रैल को दो जमाती कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव को हाट स्पाट बना दिया गया। गांव के सारे रास्तों पर बैरिकेडिंग कर बाहरी के आने और ग्रामीणों के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई। गांव के एक किमी के दायरे में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। गांव में सिर्फ इमरजेंसी सेवा के लोगों को ही जाने की अनुमति थी। 16 अप्रैल को चुनार के दीक्षितपुर गांव का जमाती भी संक्रमित पाया गया। जिसके बाद दीक्षितपुर को भी हाट स्पाट बनाया गया। अहरौरा के बसाढ़ी और जमालपुर के लठिया सहजनी गांव का दो मई को 28 दिन पूरा हो गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने हाट स्पाट खत्म करने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
स्टेशन से गुजरी श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन
मिर्जापुर। जयपुर से पटना श्रमिको को लेकर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। राजस्थान के जयपुर से श्रमिको को लेकर निकली एक्सप्रेस ट्रेन यूपी में आगरा, टूंडला, कानपुर रूकने के बाद शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। इसके बाद वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर रूकी। वहां से रांची के लिए रवाना हुई। लगभग एक माह बाद शनिवार की सुबह लोगों ने मिर्जापुर स्टेशन से गुजर रही ट्रेन में सवारियों को देखा।
देर रात भर्ती हो सकता है भदोही का एक और संक्रमित
विंध्याचल। विंध्याचल के आईसालेशन वार्ड में जिले के अहरौरा के बसाढ़ी गांव निवासी जमाती और भदोही का एक संक्रमित युवक भर्ती है। स्वास्थ्य महकमें के पास लिखित रिपोर्ट नहीं आई है , पर बताया गया कि मुंबई में टैक्सी चालक तबीयत खराब होने पर परिजनों को सूचना देकर घर के लिए निकला तो परिजनों ने उसे जांच कराकर आने को कहा। उसने प्रयागराज के कमला नेहरु अस्पताल में जांच कराया तो कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसे देर रात विंध्याचल आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा सकता है।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
.......................
आईसोलेशन में दो पाजिटिव - एक (जमाती), दूसरा भदोही निवासी
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)...............