फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sample sent for nine, report of 15 came negative

नौ का भेजा गया सैंपल, 15 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sample sent for nine, report of 15 came negative
मिर्जापुर। जिले से शनिवार को दो संक्रमितों समेत नौ लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया। चुनार में मिले संक्रमित का चौथा और भदोही के संक्रमित मिले मरीज का तीसरा सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया। इसमें मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क पर उपचार के लिए आए दो संदिग्ध और विंध्याचल आईसोलेशन वार्ड में तैनात कर्मचारी है। शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी निगेटिव है। अब तक 377 लोगों का सैंपल भेजा गया हे। इसमें 293 की रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

विंध्याचल के आईसोलेशन में तीन जमाती और भदोही के एक बिहारी मजदूर का इलाज चल रहा है। तीन जमातियों में जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी जमाती की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसका तीसरा सैंपल भेजा गया था। उसके बाद अहरौरा निवासी संक्रमित जमाती, चुनार के दीक्षितपुर निवासी जमाती का तीसरा और भदोही के संक्रमित युवक का दूसरा सैंपल भेजा गया था। सैंपल भेजे चार दिन बीत गए थे। सभी को इनकी रिपोर्ट का इंतजार था। शनिवार को चुनार के दीक्षितपुर निवासी संक्रमित की चौथी और भदोही के बिहार निवासी युवक का तीसरा सैंपल भेजा गया है। सूत्रों की माने तो इन दोनों की हाल में भेजी गई रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए इनका फिर से सैंपल भेजा गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी लिखित रिपोर्ट नहीं आई है। दो संक्रमित के अलावा पांच स्वास्थ्यकर्मी और मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आए दो संदिग्धों समेत कुल नौ का सैंपल भेजा गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी और फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्ध है।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक को किया गया होम क्वारंटीन
मिर्जापुर। वाराणसी में एक दवा व्यवसायी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नगर के रमईपट्टी निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक को परिवार के साथ होम क्वारंटीन किया गया। मेडिकल स्टोर संचालक 21 अप्रैल को वाराणसी के सप्तसागर मंडी से दवा व्यवसायी के यहां से दवा लेकर आया था। शुक्रवार को वाराणसी निवासी दवा व्यवसायी कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद वहां से दवा लेेने वालों की जानकारी ली गई। जिसके बाद नगर के रमईपट्टी निवासी मेडिकल स्टोर को बंद कराकर संचालक और उनके परिवार को होम क्वारंटीन कराया गया। एक सप्ताह बाद उनका सैंपल लिया जाएगा। मेडिकल स्टोर संचालक के अलावा वहां काम करने वाले एक युवक को भी होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed