फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Samadhan Diwas: Not a single case was settled in six police stations

समाधान दिवस : छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं

Sun, 25 Aug 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Not a single case was settled in six police stations
मिर्जापुर। जिले के 18 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर आए 149 मामलों में से मौके पर सिर्फ 30 का ही निपटारा हो पाया। छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो पाटा। लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। थाना समाधान दिवस पर जमीन संबंधी विवाद से जुड़े ज्यादा मामले आए।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली में आए सात प्रार्थना पत्रों में से दो, विंध्याचल में 16 में से दो, कछवां में 11 में से सात, लालगंज में 14 में से तीन, हलिया में 11 में से एक, जिगना में सात में से दो, ड्रमंडगंज में तीन में से एक, चुनार में आठ में से तीन, अदलहाट में 17 में से चार, जमालपुर में नौ में से दो, अहरौरा में आठ में से तीन मामलों का निपटारा किया गया। देहात कोतवाली में आए 20, चील्ह में तीन, पड़री में तीन, संतनगर में तीन, मड़िहान में चार और राजगढ़ में आए तीन मामलों में से मौके पर एक का निपटारा नहीं हो पाया। शहर कोतवाली में एक भी शिकायत नहीं आई। जिगना थाने में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार व राजस्व निरीक्षक पन्ना लाल यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। हलिया में सहायक चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक ध्रुव राज यादव आदि मौजूद रहे। लालगंज में नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने लोगों ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed