{"_id":"66b7c7eb9c0a0e1e4107af4a","slug":"samadhan-diwas-not-a-single-case-was-settled-in-six-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120438-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी 18 थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को 212 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर सिर्फ 36 का निपटारा हो पाया। छह थानों में एक भी मामले का निपटारा नहीं हो सका।
समाधान दिवस पर शहर कोतवाली में आए 10 प्रार्थना पत्रों में से दो, कटरा कोतवाली में 16 में से पांच, विंध्याचल में 21 में से एक, चील्ह में 11 में से पांच, कछवां में दो में से एक, पड़री में 16 में से तीन मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। लालगंज में आए 14 मामलों में से दो, हलिया में 13 में से तीन, जिगना में 12 में से चार, अदलहाट में 18 में से छह, मड़िहान में सात में से एक, अहरौरा में 16 में से तीन मामलों का निपटारा किया गया। देहात कोतवाली में 25, ड्रमंडगंज में चार, संतनगर में तीन, चुनार में 10, जमालपुर में आठ और राजगढ़ थाने में आए छह मामलों में से मौके पर एक का भी निपटारा नहीं हो सका।
समाधान दिवस पर देहात कोतवाली में सुबह 10 बजे से ही फरियादी आने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे तक 22 प्रार्थना पत्र आए। इसमें सभी मामले जमीन संबंधी विवाद से संबंधित थे। किसी का जमीन संबंधी पारिवारिक तो किसी का गांव के दूसरे लोगों द्वारा जमीन पर कब्जे का विवाद रहा। जमीन पर कब्जे से संबंधित विवाद में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सुनवाई कर निपटारा करने की बात कही। इसके लिए टीमों को निर्देश दिए गए। देहात कोतवाली कोतवाल अजय सेठ ने नई पहल शुरू की है। समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देने वाले को एक पर्ची दी जा रही है। पर्ची राजस्व, पुलिस टीम और फरियादी के पास रहेगी। पर्ची के जरिए पीड़ित कार्यवाही के बारे में जानकारी ले सकता है। हलिया थाने में नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जिगना थाने में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी नागेंद्र सिंह, सीओ लालगंज अमर बहादुर ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय भी मौजूद रहे। अदलहाट में एसडीएम न्यायिक चुनार संजीव कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य भी मौजूद रहे। चुनार में एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जमालपुर में उप निरीक्षक आशीष सिंह तथा राजस्व कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ड्रमंडगंज में तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय ने लोगों की समस्याएं सुनीं। राजगढ़ में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
.