फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sale of underweight tops, rings and silver coins

Mirzapur News: कम वजन के टॉप्स, अंगूठी और चांदी के सिक्कों की बिक्री

Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sale of underweight tops, rings and silver coins
मिर्जापुर। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। सोने की महंगाई के बावजूद हल्के ही सही कान के टॉ।स, मंगलसूत्र के लॉकेट के अलावा चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। पूर्व में दिए आर्डर की महिलाओं ने अक्षय तृतीया के दिन डिलीवरी कराई। देर शाम तक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की चहल-पहल रही। शहर से लेकर गांव तक जिले भर में सराफा के छोटे-बड़े कुल दो हजार से अधिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही नगर के वासलीगंज, आर्यकन्या रोड, मुकेरी बाजार, तेलियागंज, चौबेटोला, धुंधीकटरा, बसनई बाजार, त्रिमुहानी, घंटाघर आदि क्षेत्रों में सराफा प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई। देर शाम तक प्रतिष्ठान ग्राहकों से गुलजार रहे। सराफा व्यापार मंडल मंत्री शिव मुंदड़ा ने बताया कि इधर सोने का भाव 98 हजार प्रति 10 ग्राम व चांदी का भाव 98000 प्रति किलो रहा। बावजूद इसके बाजारों में हल्के कान के टॉप्स, मंगलसूत्र के लॉकेट, अंगूठी और हल्के जेवरों व चांदी के सिक्कों की खूब मांग रही। चिनियहवा इनारा सराफा व्यवसायी अभय अग्रवाल का कहना है कि सोने और चांदी पर छाई महंगाई से व्यवसाय प्रभावित होने का डर तो था लेकिन लोगों ने हल्के वजन के ही सही लेकिन परंपरा के मुताबिक सोने से बने आभूषणों की खरीदारी की। सराफा व्यवसायी दीपक कुमार सर्राफ ने बताया अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी की परंपरा है। महंगाई के बावजूद खरीदारी को लेकर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में खास उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed