फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary unpaid due to non-evaluation

मूल्यांकन न करने पर वेतन हुआ अदेय

Sat, 14 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salary unpaid due to non-evaluation
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शामिल न होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने जिले की दो बालिका इंटर कालेजों की प्रधानाचार्य का वेतन अदेय कर दिया। एक का नौ दिनों का वेतन तथा दूसरे का छह दिन का वेतन अदेय किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 23 अप्रैल 2022 से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। ड्यूटी लगने के बावजूद पहाड़ी विकास खंड के डोमनपुर स्थित बाबा राम अभिलाष राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या कंचना सिंह व मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य अनीता यादव ने मूल्यांकन कार्य में प्रतिभाग नहीं किया। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर जब संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया तो कंचना सिंह ने बीमारी की बात कही। जबकि अनीता यादव ने प्रायोगिक परीक्षा होने की बात कही। जेडी कार्यालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिस दौरान कंचना सिंह ने बीमारी की बात कही है, उस समय वह लगातार विद्यालय में उपस्थित हुईं। जबकि बीमारी की स्थिति में उनको अवकाश लेकर उपचार कराना चाहिए था। इसी प्रकार अनीता यादव को नियमों का हवाला देते हुए उनका भी वेतन अदेय करने का आदेश दिया। कंचना सिंह का नौ दिनों का तथा अनीता यादव का छह दिनों का वेतन अदेय करने का आदेश दिया गया है। जेडी कामता राम पाल ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक व औचित्यपूर्ण न पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed