फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary stopped for eight teachers and Shikshamitras found absent

Mirzapur News: अनुपस्थित मिले आठ शिक्षकों व शिक्षामित्रों का रोका वेतन

Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Salary stopped for eight teachers and Shikshamitras found absent
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने 38 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन अथवा मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय खैरूद्दीनपुर में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षामित्र और एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर माफी में एक शिक्षक अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय केशवपुर में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले तथा प्राथमिक विद्यालय बगही में एक शिक्षामित्र तथा प्राथमिक विद्यालय महोखर में प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले। इन सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ने नरायनपुर विकास खंड के नौ विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय पौनी में एक सहायक अध्यापक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन ने आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय ममोलापुर में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार खंड विकास अधिकारी कोन ने दो, खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी ने दो, खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने चार व खंड शिक्षा अधिकारी नरायनपुर ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने चेतावनी दी है कि जिन विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति मिली है। वहां 10 दिन में 75 प्रतिशत उपस्थित की जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व स्टाॅफ का वेतन अथवा मानदेय रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed