फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Saffron flags were hoisted in the city, slogans of Shri Ram were heard

Mirzapur News: नगर में भगवा ध्वज लहराए, गूंजा श्रीराम का जयघोष

Mon, 07 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Saffron flags were hoisted in the city, slogans of Shri Ram were heard
मिर्जापुर। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के संग मोहाल में विधिवत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार पर आस्थावानों का अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। धर्म ध्वजा फहराते हुए लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे।
विज्ञापन

संगमोहाल पर एमएलसी विनीत सिंह ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता की आरती उतारी। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री नितिन, नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, विद्या भूषण दुबे, रामचंद्र शुक्ल, अध्यक्ष राज माहेश्वरी आदि थे। इसके बाद डीजे और बैंडबाजा के साथ ध्वज लहाराते हुए शोभायात्रा निकली। जगह-जगह शोभायात्रा को रोककर झांकियों की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रीराम का जयघोष पूरे नगर में गूंजता रहा। चौराहों पर डीजे और लाउड स्पीकर पर भजन गूंजते रहे। पूरे नगर में उत्साह का माहौल था।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाकर स्वागत किया: श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का जगह जगह स्टाल लगाकर ठंडे पानी और शर्बत से स्वागत किया गया। पूरा नगर भगवामय रहा। वासलीगंज से लेकर रमईपट्टी व पुलिस चौकी चौराहा से लेकर संगमोहाल के साथ ही त्रिमोहानी, स्टेशन रोड, मुसफ्फरगंज, सिविल लाइन रोड आदि जगहों पर भगवा पट्टा व झंडा पूरी तरह से छाए रहे। सड़क की दोनों पटरियों व ऊपर भी शामियाना की तरह भगवा झंडा लगाया गया था। कई जगह संस्थाओं की ओर से फलाहार, हलुआ व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed