फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sadhu commits suicide by shooting himself in swami adgadanand Sakateshgarh ashram mirzapur

Mirzapur News: स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत, दूसरा घायल

Thu, 28 Jul 2022 03:15 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

स्वामी अड़गड़ानंद के  सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने भागकर देखा तो साधु जीवन बाबा उर्फ जीत (45) के सिर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक साधु ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
Sadhu commits suicide by shooting himself in swami adgadanand Sakateshgarh ashram mirzapur
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह भक्त और आश्रम के लोग सुबह की दिनचर्या में लीन थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में था। घायल को आश्रम के लोग आनन-फानन चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ एक साधु मृत मिले। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने पहले एक साधु के आत्महत्या करने की बात बताई।  इसके बाद सीसी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि एक और साधु को गोली लगी है। जो चंदौली में भर्ती हैं। घटना के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में मौजूद थे। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली
यथार्थ गीता के प्रणेता  स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के लाखों भक्त  देश और विदेश में फैले हैं। उनका चुनार के सक्तेशगढ़ में परमहंस आश्रम है। गुरुवार सुबह जब आश्रम के अनुयायी और भक्त आसन लगाकर भक्ति में लीन थे। इसी दौरान आश्रम में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आश्रम में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस तरफ से गोलियां चलने की आवाज आई उस तरफ लोग दौड़ पड़े। देखा कि साधु जीवन बाबा उर्फ जीत (45) पुत्र सियाराम निवासी सीहोर जनपद शिवपुर (मध्य प्रदेश) और  आशीष महराज (46) को गोली लगी थी। 

Sadhu commits suicide by shooting himself in swami adgadanand Sakateshgarh ashram mirzapur
सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम की घटना - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर चुनार व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय फील्ड यूनिट व  डाग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जीवन बाबा उर्फ जीत (45) पुत्र सियाराम निवासी छतरी थाना सीहोर जनपद शिवपुर मध्य प्रदेश का शव मिला। जिनके सिर में गोली लगी थी।   

सीओ की पड़ताल में पता चला कि जीवन बाबा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से दो तमंचे बरामद हुए। दोपहर 12 बजे तक आशीष महाराज को गोली लगने की बात को आश्रम के लोगों ने छिपाए रखा। दो लोगों को गोली लगने की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि को मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा।

गोली लगने से घायल साधु की हालत खतरे से बाहर

मौके पर पहुंचे एएसपी नक्सल ने बताया कि एक साधु की गोली लगने की सूचना पर आश्रम के सीसी फुटेज की पड़ताल की गई। फोरेंसिक जांच के बाद पाया गया कि एक और व्यक्ति को गोली लगी है। मिर्जापुर के अस्पताल और अन्य अस्पताल में पता किया गया, पर पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस  ने अपने सूत्रों से पता लगाया कि आशीष बाबा को गोली लगी है। वह चंदौली के अस्पताल में भर्ती हैं।
 

Sadhu commits suicide by shooting himself in swami adgadanand Sakateshgarh ashram mirzapur
चंदौली अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी चंदौली द्वारा मौके पर जाकर पता किया गया। जिसके बाद आशीष बाबा को गोली लगने की पुष्टि हुई है। आशीष बाबा नामक साधु को चंदौली के आरडी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी कमर में फंसी गोली निकाल दी गई है। ऑपरेशन भी पूरा हो चुका है। वे खतरे से बाहर हैं। 

पीडीडीयू नगर से गाड़ी बुक कर आश्रम आया था साधु, चालक हिरासत में

परमहंस आश्रम में खुद को गोली मारने वाले साधु जीवन बाबा ने बुधवार को पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से गाड़ी बुक की थी। सूत्रों के अनुसार साधु सफेद कपड़ों में बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा था। इसके बाद उसने चालकों से किलोमीटर के हिसाब से किराया बुक करने को कहा।

चर्चा है कि साधु ने बताया कि पहले को सक्तेशगढ़ आश्रम जाना है। वहां काम नहीं होने पर घोरावल आश्रम जाना होगा। साधु की खुदकुशी के बाद से पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed