{"_id":"684730b11459dde289091898","slug":"running-for-a-permanent-measurement-since-one-year-no-action-taken-yet-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134963-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक साल से पक्की पैमाइश के लिए लगा रहे दौड़, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक साल से पक्की पैमाइश के लिए लगा रहे दौड़, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शिकायतों की सुनवाई की गई। डीएम प्रियंका निरंजन ने सदर तहसील में लोगों की फरियाद सुनी।
सदर तहसील में सिटी विकास खंड के खुटहां निवासी अखिलेश ने आरोप लगाया कि वह एक साल से पक्की पैमाइश के लिए दौड़ रहे हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
आज भी वह आवेदन पत्र देने आए हैं। डीएम ने गलत वरासत पर बिरोही के लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मुख्यालय से संबद्ध किया है। चारों तहसीलों में 342 मामले आए जिनमें से 37 का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में 93 मामले आए जिनमें से मौके पर 21 का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ विशाल कुमार, एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम गुलाबचंद्र सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। चुनार: संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को अपर जिलाधिकारी भू राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सुना। कृयात क्षेत्र के मगरहां गांव निवासी अजीत सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव में स्थित आराजी नंबर 245 खतौनी में चकमार्ग दर्ज है जिस पर से लोगों का आना जाना होता है।
विज्ञापन
उस चकमार्ग का गांव के ही अन्य कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। इस दौरान प्रभारी एसडीएम चुनार शक्ति प्रताप सिंह, तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह, पुलिस उपाधीक्षक मंजरी राव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मड़िहान : गोपलपुर गांव निवासी कैलाश ने भूमाफियाओं के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि चकमार्ग की भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। रजौहा गांव निवासी अंबिका चौधरी ने आरोप लगाया कि नाली, चकरोड और भीटा की जमीन दबंग अपने खेत में मिला लिए हैं।
इसी तरह बभनी गांव की चिरौजी देवी के खेत तक नाली नापने के लिए गुहार लगाई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में 84 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुँचे।
पांच शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम सौम्या मिश्रा, तहसीलदार एके पाण्डेय, नायब तहसीलदार लालचंद, सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह आदि थे।
लालगंज : तहसील सभागार में तहसीलदार दीक्षा पांडे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 9 का मौके पर निस्तारण किया गया। खुदाईपुर निवासी छन्ने लाल ने पुश्तैनी भूमि पर गलत नापजोख की शिकायत की, जबकि पतार कला के राम प्रवेश ने चकबंदी में गड़बड़ी का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी, थाना प्रभारी, वन क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।