{"_id":"66d7ae2792359232c4077783","slug":"rs-248-outstanding-at-10-police-stations-of-up-for-years-bsnl-reaches-lok-adalat-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : यूपी के 10 थानों पर वर्षों से 248 रुपये बकाया, बीएसएनएल पहुंचा लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : यूपी के 10 थानों पर वर्षों से 248 रुपये बकाया, बीएसएनएल पहुंचा लोक अदालत
Wed, 04 Sep 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
देव गुप्ता, मिर्जापुर
देव गुप्ता, मिर्जापुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:18 AM IST
सार
बीएसएनएल का मिर्जापुर के पुलिस थानों पर दो से लेकर चार रुपये तक बकाया हैं। विभाग कई साल से इस छोटी सी धनराशि का बकाया नहीं जमा कर सका है। अब बकाया वसूली का मामला सुलझाने के लिए बीएसएनएल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शरण ली है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी विभाग हजारों व लाखों रुपये बिजली बिल व अन्य बकाया तो जमा कर देते हैं, लेकिन बीएसएनएल का 2-4 रुपये बकाया कई साल से नहीं जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल का मिर्जापुर के पुलिस थानों पर दो से लेकर चार रुपये तक बकाया हैं। विभाग कई साल से इस छोटी सी धनराशि का बकाया नहीं जमा कर सका है। अब बकाया वसूली का मामला सुलझाने के लिए बीएसएनएल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का लालगंज थाने पर दो रुपये, विंध्याचल, मड़िहान, चील्ह थाने पर चार रुपये, जिगना पर पांच रुपये, कछवां पर सात रुपये, चुनार पर 14 रुपये, देहात कोतवाली पर 34 रुपये, शहर कोतवाली पर 54 रुपये व कटरा कोतवाली पर 120 रुपये बकाया है। इसमें भी सात थानों पर मात्र 40 रुपये और बाकी तीन पर 208 रुपये बकाया है।
पुलिस विभाग ने 10 थानों पर बीएसएनएल के 248 रुपये बकाया को कई साल से नहीं जमा किया है। इस पर बीएसएनएल की ओर से मोबाइल फोन और टेलीफोन बिल का बकाया जमा करने के लिए संबंधित को जारी नोटिस की सूचना पत्र भेजकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी गई है।