फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Route widening: demolation without compensation

मार्ग चौड़ीकरण: बिना मुआवजा दिए निर्माण गिरवाया

Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Route widening: demolation without compensation
नरायनपुर। टेगरा मोड़ से हनुमना बार्डर तक फोर लेन मार्ग चौड़ीकरण में रविवार को एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी को ढहाया गया। साथ ही जद में आने वाले मकानों को ढहाया गया। भूस्वामियों ने आरोप लगाया कि बिना मुआवजा ही निर्माणों को हटाया जा रहा।
विज्ञापन

कमालपुर ग्राम प्रधान पति सोहराब अली ने बताया कि धार्मिक स्थल की चहारदीवारी व गांव के मुख्य द्वार को रविवार को ध्वस्त करा दिया गया। कहा कि न तो मुआवजा दिया गया और न तो पुन: निर्माण की बात की गई। इसके साथ ही फोर लेन निर्माण की जद में आने वाले निर्माण को ढहाए जाने पर भवन स्वामियों ने बताया कि कमालपुर गांव के ज्यादातर भवन स्वामियों को मुआवजा नहीं दिया गया है। भवन स्वामी रामलखन सिंह ने बताया कि सर्वेयर की लापरवाही के चलते मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। इसकी लिखित शिकायत पर पुन: सर्वे करा कर मुआवजा बनाया गया। लेकिन आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। भूस्वामी फजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अधिग्रहीत भूमि की सीमा के बाहर बने हमारे भवन को भी ध्वस्त कर दिया जाना अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed