फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Route march out in the city with paramilitary force

पैरामिलिट्री फोर्स के साथ नगर में निकला फ्लैग मार्च

Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Route march out in the city with paramilitary force
मिर्जापुर। आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल कराये जाने के मद्देनजर बुधवार को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम व पैरामिलिट्री फोर्स ने कटरा कोतवाली और शहर कोतवाली क्षेत्र में रूट मार्च किया। नगर के घंटाघर से गुड़हट्टी, बुढ़ेनाथ, टेढ़ी नीम, नारघाट, पक्केघाट रोड, तिवरानी टोला, सुंदर घाट, वासलीगंज, संकटमोचन, तरकापुर व रमईपट्टी तक मार्च किया।
विज्ञापन

मार्च निकालकर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराने के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया। इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट अभिनव आनंद, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप कमांडेंट आशीष कुमार, सीओ सिटी प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षणाधीन) परमानंद कुशवाहा, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ डॉ. अभिनव मिश्रा, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ वजीर डांगी, सीएफओ शंकर शरण राय, शहर कोतवाल अरविंद कुमार मिश्रा, कटरा कोतवाल राजेश कुमार टीएसआई विपिन पांडेय, एसआई संतोष सिंह, हरिकेश आजाद, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed