फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Route diversion in Kachwan due to CM's arrival

Mirzapur News: सीएम के आगमन को लेकर कछवां में रूट डायवर्जन

Sat, 09 Nov 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Route diversion in Kachwan due to CM's arrival
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कछवां क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन पर सुगम यातायात व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन घोषित किया है। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि कस्बा कछवां की तरफ आने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मिर्जापुर शहर से वाया भटौली ब्रिज, बरैनी, कस्बा कछवां, होते हुए वाराणसी, भदोही की तरफ जाने वाले वाहनों को बरैनी तिराहा भटौली मार्ग पर से वाया गडौली धाम होते हुए कटका रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। कटका रोड से थाना कछवां तिराहा होते हुए जिन वाहनों को मिर्जापुर की तरफ जाना है। उनको बरैनी चौराहा पप्पू सिंह आरा मशीन से ग्राम बरैनी होते हुए वाया भटौली ब्रिज, मिर्जापुर शहर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। कटका की तरफ से थाना कछवां तिराहा होते हुए जिन वाहनों को कस्बा कछवां होते हुए अदलपुरा जाना है। वो बरैनी चौराहा पप्पू सिंह आरा मशीन से भैंसा क्राॅसिंग तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जायेगा। कछवां रोड से भैंसा क्राॅसिंग होते हुए वाया कस्बा कछवां, मिर्जापुर शहर की तरफ जाने वाले वाहनों को भैंसा क्रासिंग तिराहा से कछवां रोड स्टेशन वाया बरैनी चौराहा, भटौली ब्रिज होते हुए शहर मिर्जापुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। राजातालाब की तरफ से वाया जमुआ चौराहा, शहर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों को इमामबाड़ा तिराहा, मझवां विंध्य इंस्टीट्यूट से वाया रामापुर ललाइन का इनारा, भैंसा क्राॅसिंग तिराहा, बरैनी चौराहा, बरैनी तिराहा, भटौली ब्रिज से शहर मिर्जापुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। राजातालाब की तरफ से वाया जमुआ चौराहा, अदलपुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को जमुआ चौराहा से अदलपुरा की तरफ जाने दिया जाएगा। अदलपुरा की तरफ से कस्बा कछवां होते हुए शहर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों को जमुआ चौराहा से वाया इमामबाड़ा तिराहा, मझवां से रामापुरा ललाइन का इनारा, भैंसा क्राॅसिंग तिराहा, बरैनी चौराहा, भटौली ब्रिज, शहर मिर्जापुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। अदलपुरा की ओर से वाया कस्बा कछवां होते हुए शहर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों से अनुरोध है कि ये वाहन वाया चुनार होते हुए आवागमन करें। राजातालाब, कटका, कछवां रोड की तरफ से वाया कस्बा कछवां होते हुए शहर मिर्जापुर की तरफ जाने वाले वाहनों से अपील है कि ये सभी वाहन वाया औराई, चील्ह तिराहा होकर आवागमन करें। यह डायवर्जन मुख्यमंत्री के आवागमन से चार घंटे पहले व प्रस्थान के पश्चात यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट

सीएमके कार्यक्रम स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

मिर्जापुर। कछवां के गांधी विद्यालय के मैदान में 10 नवंबर को आयोजित सीएम की जनसभा के मद्देनजर डीएम और एसपी ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। मझवां उपचुनाव की जनसभा को संबोधित करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जिला प्रशासन लगा है। शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिनंदन ने कछवां गांधी विद्यालय में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व पार्किंग स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, प्रभारी निरीक्षक कछवां , प्रभारी यातायात विपिन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed