{"_id":"40f2aff5cc579040701dcd678769e61e","slug":"rough-road-roads-creates-problem-for-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़कों से गुजरना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़कों से गुजरना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कई सड़कों पर सीवर बिछाने के महीनों बाद भी उनको दुरुस्त नहीं किया गया है। उबड़-खाबड़ मार्गों पर गिट्टी-मिट्टी एवं बोल्डर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग सब कुछ जानकर भी उदासीन बना हुआ है। प्रमुख खस्ताहाल सड़कों पर वाहन के पहिये फंस जाने से आए दिन भीषण जाम की स्थिति भी बनी रहती है। नगर के महुवरिया रोड पर सीवर बिछा कर सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया है। खोदे गए सड़क से निकली मिट्टी को किनारे फैला दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित है। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के शुक्लहा रोड, कुशवाहा नगर रोड, पेहटी के चौराहा से तेलियागंज, भारतीय स्टेट बैंक रोड पर सीवर बिछाने के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन