फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rotary Club Vindhyachal will adopt the school along with organizing a blood donation camp.

Mirzapur News: रोटरी क्लब विंध्याचल रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ स्कूल लेगा गोद

Wed, 01 Jul 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Vindhyachal will adopt the school along with organizing a blood donation camp.
नगर के इमीरती रोड पर पत्रकारों से वार्ता करते रोटरी क्लब विंध्याचल के सदस्य, स्रोत संवाद
- नगर के इमरती रोड के एक सभागार में प्रेस वार्ता कर शुरुआती योजनाओं की जानकारी दी
विज्ञापन

मिर्जापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल ने सेवा वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई जनकल्याणकारी परियोजनाओं की घोषणा की है। रक्तदान शिविर और विद्यालय गोद लेने की घोषणा की। मंगलवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल और सचिव गौरव खेमका ने सेवा वर्ष की कार्ययोजना साझा की।

प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि सेवा वर्ष का शुभारंभ एक जुलाई की सुबह सात बजे श्री श्याम मंदिर (दक्षिण फाटक) में पूजन एवं प्रसाद वितरण से होगा। डॉक्टर एवं सीए दिवस पर चयनित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर एक से शाम छह बजे तक कृष्णा हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर होगा। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को प्रयागराज में मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी के इंस्टॉलेशन समारोह में क्लब के करीब 20 सदस्य भाग लेंगे, जबकि 12 जुलाई को होटल मिलन पैलेस में रोटरी क्लब विंध्याचल का इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया जाएगा। क्लब इस वर्ष गणेशगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय को गोद लेकर वहां प्रार्थना स्थल के लिए टिनशेड, आधुनिक शौचालय, पौधरोपण और बच्चों के लिए प्ले रूम विकसित करेगा। एक प्रमुख चौराहे को रोटरी चौराहे के रूप में विकसित करने की भी योजना है। वहीं सचिव ने बताया कि पूरे वर्ष स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल कल्याण, युवा विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सेवा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने कहा कि सभी परियोजनाओं का संचालन पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाएगा। प्रेसवार्ता में क्लब ट्रेजरर सुशील झुनझुनवाला सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed