फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rohit will reach his in-laws' house after two days

दो दिन बाद अपने ससुराल पहुंचेगा रोहित

Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rohit will reach his in-laws' house after two days
जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के बिजरकला गांव निवासी 28 वर्ष पूर्व लापता रोहित वर्मा दो दिन बाद परिवार के साथ ससुराल मांडा प्रयागराज पहुंचेगा। तीन दिन पूर्व उसके परिवार के लोग उसे लेने के लिए हरियाणा गए थे।
विज्ञापन

रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर पर थे। 30 वर्ष की उम्र में वह विजयदशमी के बाद जिगना थाना क्षेत्र के दुगारहा गांव में कुश्ती दंगल मेला देखने गए। लेकिन इसके बाद लौटे नहीं। बाद में पता नहीं चलने पर बेटे ने उनका उनको मृत समझकर पिंड दान भी कर दिया। पर अप्रैल 2021 में रोहित कुरुक्षेत्र के शाहबाद में ‘नी आसरे दा आसरा आश्रम’ के संचालक जसकीरत को मिले। उन्होंने देखा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने उनके घर का पता कर उनके परिजनों से वीडियो काल से बात की। इसके बाद उनका पुत्र अमरनाथ परिवार के साथ तीन दिन पहले हरियाणा पहुंचा। सोमवार को रोहित परिवार के साथ ससुराल मांडा प्रयागराज पहुंचेगा। पौत्र प्रद्युम्न ने बताया कि अमरनाथ सहित चार लोग रोहित को लेने गए हैं। रविवार को ट्रेन पकड़ कर सोमवार तक घर मांडा आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहने पर रोहित को मूल गांव बिजरकला भी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed