{"_id":"686acd96917b145c870ee15e","slug":"rocks-falling-on-the-road-fear-among-pedestrians-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-136306-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क पर गिर रहीं चट्टानें, राहगीरों में खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क पर गिर रहीं चट्टानें, राहगीरों में खौफ
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। भारी से रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में पहाड़ भसकने लगा है। शनिवार को सड़क पर मिट्टी के साथ चट्टाने गिरने से आवागमन में परेशानी हुई। हादसे का खतरा बढ़ने के साथ राहगीरों में खौफ बढ़ गया है। सड़क पर फैले मलवे से बचकर चालक किसी तरह आवागमन कर रहे हैं।
पहाड़ धंसने की जानकारी मिलने पर शनिवार को देर रात कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कर्मचारी बुल्डोजर से मलबा हटाने में जुट गए। रविवार को भी मलबा हटाने और सड़क की सफाई का काम कराया गया। पिछले साल जुलाई से सितंबर तक भीम घाटी में कई बार पहाड़ से मिट्टी और पत्थरों का मलवा गिरा था। इससे कई बार आवागमन रोककर पोकलैन और जेसीबी से मलवे को हटाना पड़ा था। संयोग अच्छा था कि पहाड़ धंसने के दौरान कोई राहगीर चपेट में नहीं आया।
वर्जन
-- -- --
ड्रमंडगंज घाटी में फोरलेन पर मिट्टी और चट्टानों के गिरने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में मशीनों के साथ विभाग और कार्यदाई संस्था के तकनीकी टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है। मलबा गिरने पर तत्काल सड़क की सफाई कर आवागमन बहार करने के निर्देश दिए गए हैं। - पंकज मिश्र, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, वाराणसी डिवीजन।