फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robbery accused arrested in encounter, two accused fled

Mirzapur News: लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो आरोपी भागे

Sat, 02 Aug 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Robbery accused arrested in encounter, two accused fled
लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद
मिर्जापुर। मड़िहान के राजापुर ढेकवाह जंगल के पास शुक्रवार की भोर में पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी देवराज यादव निवासी ग्राम ददरा राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो आरोपी बबलू यादव उर्फ अजय यादव और मनोज कुमार निवासी ग्राम ददरा थाना राजगढ़ अंधेरे का फायद उठाकर भाग गए। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी 26 जुलाई की सुबह राजगढ़ स्थित इंडियन बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर दोपहर डेढ़ बजे अपने गांव के सामने ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रहीं थीं। घर से सौ मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाश हाथ से बैग छीनकर भाग गए। मामले की छानबीन में मड़िहान पुलिस जुटी थी। सूचना मिली कि लूट में शामिल तीनों बदमाश राजापुर ढेकवाह जंगल के पास हैं। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश देवराज यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सीओ मुरेंद्र पाल ने बताया कि लूट मामले में एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। देवराज पर मड़िहान थाने में सात मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed