फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Robber brides' fled after calling the police following the wedding; five accused, including an SP leader, arrested.

Mirzapur News: शादी के बाद पुलिस बुलाकर भागी लुटेरी दुल्हनें<bha>;</bha> सपा नेता समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Robber brides' fled after calling the police following the wedding; five accused, including an SP leader, arrested.
शादी करने वाला गिरोह । स्त्रोत-पुलिस
- देहात कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और जबरन वसूली करने वाले गिरोह के सपा नेत्री गुड़िया यादव समेत पांच आरोपियों को लोहंदी कला के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शादी के बाद गिरोह के सदस्य स्वयं पुलिस को झगड़े की सूचना दिए। पीआरवी पहुंची तो पूछताछ के दौरान कथित लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए सपा नेत्री समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
28 जून को देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी कला गांव स्थित हनुमान मंदिर में शादी कराई गई थी। राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के थाना बहरोड़ सदर क्षेत्र के बुढवाल, तर-बहरोड़ निवासी पुष्पेंद्र अपनी बुआ के दो बेटों, नितेश और योगेश, की शादी कराने के लिए आए थे। शादी के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए थे। मंदिर में शादी के बाद जब लोग जाने लगे तो शादी कराने वाले गिरोह के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी बताया कि झगड़ा हो गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह का उद्देश्य था कि पुलिस के पहुंचने पर उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाएं। इस मामले में भी पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर शादी में आए लोगों की गाड़ी रोककर झगड़े का कारण पूछा। इसी दौरान दोनों दुल्हनें गिरोह के साथ फरार हो गईं। पीड़ित पुष्पेंद्र ने बताया कि उसे लवकुश के बारे में जानकारी थी। उसने उससे संपर्क किया तो कथित रूप से दो लाख रुपये और मांगे गए। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अमित मिश्रा और अपराध निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लाख 30 हजार रुपये जब्त कराए। लोहंदी कला के पास से जैकर कला थाना लालगंज निवासी लवकुश, नेवढ़िया थाना संतनगर निवासी सपा नेत्री गुड़िया यादव, नेवढ़िया दीपनगर थाना संतनगर निवासी राधा कोल, कोकड़ा मुजफ्फरनगर निवासी दीपक पाल और कोलवा मूंगरू, थाना श्री माधोपुर, जिला सीकर (राजस्थान) निवासी राजेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चार फोन और एक कार भी जब्त की है। फरार दुल्हन एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेत्री गुड़िया के घर पर बनती थी योजना, राजेंद्र के मोबाइल में मिलीं कई लड़कियों की तस्वीरें
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की सरगना गुड़िया है। उसके घर पर ही पूरी योजना बनती थी। पुलिस का कहना है कि शादी के लिए दी गई रकम राजेंद्र के खाते में भेजी गई थी। जांच के दौरान राजेंद्र के मोबाइल फोन में कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं। पुलिस के अनुसार, राधा की शादी राजस्थान में हुई है। लवकुश की साली की शादी दीपक से हुई है। वहीं, राजस्थान से राजेंद्र और मुजफ्फरनगर से दीपक शादी के इच्छुक लोगों को तलाशते थे।

पहले भी आया था मामला
फरवरी 2026 में राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक मामले में आगरा से आए एक परिवार को शादी का झांसा देकर भागलपुर गांव बुलाया गया था। वहां विशुनपुरा गांव के एक मंदिर में शादी कराने के बाद आरोपियों पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगा। विदाई के दौरान नदीहार बाजार के पास कथित लुटेरी दुल्हन के भागने का प्रयास करने पर दूल्हे के परिवार ने उसे पकड़ लिया था। राजगढ़ पुलिस ने दुल्हन समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed