फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roadshow, padyatra and rally banned till 22

22 तक प्रतिबंधित रहेगा रोड शो, पदयात्रा व रैली

Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Roadshow, padyatra and rally banned till 22
निर्वाचन आयोग के आदेश पर कोरोना के चलते विधानसभा सामान्य निर्वाचन में अब 22 जनवरी तक रोड शो, पदयात्रा, साइकिल, बाइक या वाहन रैली तथा जुलूस को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग फिर समीक्षा के बाद आगे निर्देश जारी करेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शिव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि राजनीतिक दलों, संभावित उम्मीदवारों तथा अन्य समूह की ओर से भौतिक रूप से की जाने वाली निर्वाचन संबंधी रैलियां 22, तक प्रतिबंधित रहेंगी। आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम तीन सौ व्यक्तियों अथवा हाल की क्षमता के 50 प्रतिशत अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीएमए द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इनडोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की है। आयोग ने राजनीतिक दलों से अनुरूप व्यवहार एवं निर्वाचन संबंधी समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा है कि आठ जनवरी 2022 को जो भी अन्य निर्देश जारी किए गए थे। वह यथावत लागू रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed