फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   roads willbe repaired from amount of 3 crore

तीन करोड़ से चमकेंगी दस सड़कें

Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 21 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
लगभग तीन करोड़ की लागत से जिले की दस नई सड़कें बनाई जाएंगी। इससे बरकछा, लालगंज, सिंरसी समेत अन्य इलाके के लोगों को चकमती हुई सड़कों पर चलने का मौका मिलेगा। सड़काें के निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 17 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिया है। टेंडर होते ही इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की सड़कों का निर्माण कराने के लिए शासन के पास प्रस्ताव बना कर भेजा गया था। भेजे गए सड़क को बनाने के लिए बजट अवमुक्त करने की मांग की गई थी। विभाग की मांग पर शासन ने संस्तुति प्रदान करते हुए सभी सड़कों को निर्माण करने की अनुमति दे दी है। 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली प्रत्येक सड़क के लिए शासन ने लगभग धन आवंटित कर दिया है। बता दें कि जनपद के महुवारी कला संपर्क मार्ग से गीता स्वामी आश्रम तक 20 लाख 75 हजार की लागत से सड़क बनेगी।
विज्ञापन


बरकछा  गोपालपुर  से खड़ंजा दांती संपर्क मार्ग तक 39 लाख 44 हजार से, लालगंज गैपुरा से बनकट तक 20 लाख 74 हजार, लालगंज गैपुरा से रामपुर वासित अली तक 39 लाख 19 हजार, उपरौध रजौहा से लमौवां तक 29 लाख 56 हजार, उसका रजवाहा से अमवा मैना तक 31 लाख 84 हजार , हिनौता से लरकुटिया तक 32 लाख दो हजार रुपये, जमुई अहरौरा से सुंदरपुर मिर्जापुर तक 19 लाख 97 हजार रुपये, सिरसी से राह कला तक 31 लाख 54 हजार,  सिंरसी गांव नहर  से समेरा संपर्क मार्ग 31लाख 54 हजार रुपये की लागत से बनाएगी जाएंगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सड़क के कच्चे कामों को मनरेगा से कराया जाए। यह भी निर्देशित किया गया है वह अवमुक्त किए गए पैसे को अपने खाते या डाकघर में भी न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed