{"_id":"65e23392a9b57bd193073b17","slug":"roads-to-and-from-sidhnath-dari-are-in-bad-condition-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-113176-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सिद्धनाथ दरी आने-जाने के लिए सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सिद्धनाथ दरी आने-जाने के लिए सड़कें बदहाल
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सुमार बाबा सिद्धनाथ की दरी पर सुविधाओं का अभाव है। पर्यटन केंद्र तक पहुंचने के लिए सड़कों का हाल बेहाल है। सरकार जहां पर्यटक केंद्रों के बढ़ावा की बात कर रही है वहीं जर्जर सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। पर्यटकाें के न आने से स्थानीय लोगों को रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है।
जर्जर सड़क का हाल यह कि यदि सैलानी नीचे न देखें तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। अबतक कई बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। पर्यटन केंद्र पर बना वाहन स्टैंड भी पूरी तरह से खराब हो चुका है। वाहन स्टैंड मार्ग पर रास्ते में उबड़-खाबड़ पत्थरों से टकराकर अक्सर छोटे चार पहिया वाहन खराब हो जाते हैं। पर्यटन केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते अब पर्यटकों ने भी यहां आना छोड़ दिया है। वन क्षेत्राधिकारी चुनार महादेव मौर्या का कहना है कि उनकी जानकारी में सड़क मरम्मत के लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं होता है। रही बात वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं की तो उन्होंने कहा ठेकेदारोंं पर शिकंजा कसा जाएगा।