{"_id":"69ebd02969a9a6863e018c65","slug":"roads-to-20-secondary-and-45-basic-schools-are-in-bad-shape-how-can-we-go-to-school-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152495-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 20 माध्यमिक, 45 बेसिक विद्यालयों के रास्ते बदहाल, कैसे स्कूल चले हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 20 माध्यमिक, 45 बेसिक विद्यालयों के रास्ते बदहाल, कैसे स्कूल चले हम
विज्ञापन
जिगना मवैया स्थित गुलाब कली बालिका इंटर कालेज व महाविद्यालय जाने वाली सड़क, संवाद
हर वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय और माध्यमिक विद्यालय छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सभी में स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। दो चरणों में अभियान अप्रैल और जुलाई में चलाया जाता है लेकिन विद्यालय जाने वाले मार्ग पर ध्यान नहीं दिया जाता है।
जिले में 120 राजकीय व अनुदानित माध्यमिक विद्यालय है। 1809 परिषदीय विद्यालय हैं। 15 माध्यमिक और 45 बेसिक विद्यालयों तक जाने वाले रास्ते बदहाल है। कहीं रास्ते में पशु बांधे गए हैं तो कहीं रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे हैं। बारिश में जलभराव हो जाता है।
नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज मुसफ्फरगंज मुख्य मार्ग पर है। यह मार्ग पुरानी अंजही, गुड़हट्टी, पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा होते हुए तहसील चौराहा तक जाता है। दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सैकड़ों गड्ढे हैं।
विज्ञापन
इसी मार्ग पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, सदर तहसील आदि मुख्य कार्यालय भी स्थित हैं। इसके बाद भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो रही है। विंध्याचल में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज वाले मार्ग पर लोग मवेशी बांधते हैं। कभी- कभी मवेशी छात्राओं पर हमला कर देते हैं। इसी प्रकार लालगंज, हलिया, पटेहरा व कोन विकास खंड में कई विद्यालय हैं जहां पहुंचना मुश्किल है।