फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road work started on Shastri Bridge, causing traffic jam

Mirzapur News: शास्त्री पुल पर सड़क का काम शुरू, लगा रहा जाम

Wed, 11 Dec 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Road work started on Shastri Bridge, causing traffic jam
चील्ह। दुद्धी-लुंबिनी मार्ग पर स्थित शास्त्री पुल पर मंगलवार को सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। सड़क निर्माण के चलते जाम लगा रहा। पुल पर छोटे वाहनों का आवागमन जारी रखा गया था। बड़े वाहनों पर रोक लगी रही। सड़क निर्माण के दौरान चील्ह चौराहा और शास्त्री पुल पर बैरिकेडिंग करके बड़े वाहनों को जाने से रोका जा रहा था।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कारण भारी वाहनों व यात्री बसों का भी आवागमन बंद था। इसके चलते चलते बनारस, जौनपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्री चील्ह चौराहा से बस पकड़ रहे थे। वापस आने वाले लोग भी वहीं पर उतर जा रहे थे। वहां से ऑटो पकड़ कर शास्त्री पुल तक उन्हें आना पड़ रहा था। जाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक साल पहले पुल की मरम्मत के दौरान ऊपरी हिस्से पर काम बाकी रह गया था। बीते सोमवार को पुल पर सड़क की सफाई की बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। मंगलवार को सड़क निर्माण का काम हुआ। चील्ह की तरफ से दाहिने ओर लगभग तीन सौ मीटर तक सड़क पर जाम लगा रहा। काम रुकने पर जाम धीरे-धीरे खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed