फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Students' talent was on display in the poster, rangoli, essay, and photography competitions.

Mirzapur News: पोस्टर, रंगोली, निबंध और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की दिखी प्रतिभा

Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Students' talent was on display in the poster, rangoli, essay, and photography competitions.
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रंगोली बनाते छात्र। स्त्रोत-द
बीएचयू में विश्व पर्यटन दिवस समारोह शुरू, एआई से पर्यटन को नया रूप देने पर मंथन
विज्ञापन

मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस समारोह की शुरुआत हुई। आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय समारोह में विद्यार्थियों ने पोस्टर, रंगोली, निबंध लेखन, फोटोग्राफी और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस वर्ष समारोह की थीम डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन को नया रूप देना रखी गई है।
समारोह में पर्यटन, तकनीक और रचनात्मकता के समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। इसमें यह भी रेखांकित किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक भविष्य में पर्यटन के स्वरूप को किस तरह बदल सकती हैं। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों से परिचित कराना है।
विज्ञापन

पहले दिन प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कला, लेखन कौशल और पर्यटन से जुड़े विषयों की जानकारी का प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह का मार्गदर्शन परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार और दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा कर रहे हैं। इस दौरान विभाग के शिक्षक भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed