फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road uprooted for irrigation of farm, municipality filed suit

खेत की सिंचाई के लिए उखाड़ दी सड़क, पालिका ने दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Road uprooted for irrigation of farm, municipality filed suit
अहरौरा। सड़क की पटरी का खड़ंजा खोदकर सिंचाई के लिए पाइप लाईन ले जाने के आरोप में किसान के विरुद्ध पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने की तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी होते ही लोगों में खलबली मची हुई है। नगर क्षेत्र के मल्लाही टोला इलाके का किसान पटवा टोला स्थित निजी खेत में सड़क खोदकर पाइपलाइन ले जा रहा था। जिसकी वजह से सड़क की पटरी तथा खड़ंजा काफी दूर तक क्षतिग्रस्त हो गया। इस कृत्य के लिए पालिका कर्मियों ने मना किया परंतु किसान पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। पालिका कर्मियों का आरोप है कि लगभग डेढ़ हजार वर्ग फीट तक सड़क क्षतिग्रस्त कर दी गई है। नगर क्षेत्र के पटवा टोला इलाके में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना द्वारा एक वर्ष पूर्व ही उक्त सड़क का निर्माण किया गया था। शनिवार को पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed