फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road Accident in mirzapur wife dies and husband injure after over speed car hit bike

Road Accident: मिर्जापुर में बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Sun, 04 Sep 2022 06:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Sep 2022 06:55 PM IST
सार

मिर्जापुर के जसोहर गांव निवासी इलियास (50) अपनी पत्नी सालिया बेगम (42) के साथ राबर्ट्सगंज से लौट रहे थे। विंढम फॉल जाने वाले मार्ग पर सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही सालिया बेगम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in mirzapur wife dies and husband injure after over speed car hit bike
सांकेतिक फोटो

विस्तार

मिर्जापुर जिले में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। विंढम फॉल जाने वाले मार्ग पर बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। मृतका के परिजन पोस्टमार्टम न कराने पर अड़ गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोहर गांव निवासी इलियास (50) अपनी पत्नी सालिया बेगम (42) के साथ शनिवार को राबर्ट्सगंज स्थित रिश्तेदार के यहां  गए थे। रात में वहीं रुक गए। रविवार सुबह वो बाइक से घर के लिए निकले। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढम फॉल जाने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

कार चालक को पुलिस ने पकड़ा

हवा में उछल कर दूर गिरने के कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरकछा चौकी से पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। इस बीच कार चालक मौके से भाग गया। हालांकि बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सालिया बेगम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने इंकार कर दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे देहात कोतवाल विपिन सिंह और शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

ट्रेलर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार देर रात बैजू बाबा आश्रम मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रेलर में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त चंदौली के बबुरी निवासी राजू गुप्ता (24) पुत्र मुक्खू के तौर पर हुई है। वो अपने दोस्त  वीरेंद्र (26) निवासी अंबर पियरी के साथ देर रात सोनभद्र से अपने घर जाने के लिए अहरौरा की ओर लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed