फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident in Mirzapur Uncontrolled trailer crushed mother and son death driver fled

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला, मौत, चालक वाहन छोड़कर भागा; तहरीर पर केस

Sat, 16 Aug 2025 11:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

UP Accident News: यूपी के मिर्जापुर जिले में अनियंत्रित ट्रेलर ने मां-बेटे की जान ले ली। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
road accident in Mirzapur Uncontrolled trailer crushed mother and son death driver fled
मिर्जापुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Mirzapur: वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर सिकिया गांव के सामने सुबह अनियंत्रित ट्रेलर को चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई। चालक पेट्रोल पंप पर ट्रेलर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


चंदौली के ग्राम नेगुरा निवासी रुची सिंह (39) पत्नी विजय सिंह अपने पुत्र कुलदीप सिंह (18) दोनों अदलहाट थाना क्षेत्र के घरवासपुर जाने के लिए सिकियां मोड़ के पास खड़े थे। इस बीच, वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आ गए। मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही नारायनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के भाई आशीष सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी नरायनपुर अजय मिश्रा के अनुसार घटना के बाद ट्रेलर चालक घटना स्थल से आगे जाकर पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रुची को दो बेटे हैं, जिसमें कुलदीप छोटा था। बड़ा बेटा आदित्य भी बाहर रह कर काम करता है। किसी कि शादी नहीं हुई है। कुलदीप कक्षा बारह में पढ़ता था। रुची के पति विजय सिंह मुंबई में रह कर काम करते हैं। खबर पाते ही वे मुंबई से चल दिए। हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही मायका व ससुराल पक्ष के लोग पुलिस चौकी नारायनपुर में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed