फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   road accident in mirzapur two women killed and three injured after overspeed pickup crushed them during morning walk

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को बेकाबू पिकअप ने कुचला, दो की मौत, तीन गंभीर

Sat, 16 Oct 2021 11:09 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल टहल रही गुरुखुली गांव की महिलाओं को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
road accident in mirzapur two women killed and three injured after overspeed pickup crushed them during morning walk
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती तीन महिलाओं की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में शनिवार सुबह रफ्तार के कहर का ऐसा मंजर नजर आया कि देखने वालों की रूह कांप गई। पड़री थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। इस हादसे में दो दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र के गुरुखुली गांव की महिलाएं शनिवार सुबह पांच बजे टहलने निकलीं थीं। मिर्जापुर-वाराणसी एनएच पर तेज रफ्तार पिकअप महिलाओं को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।  चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मौके पर हर ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। खून से लथपथ महिलाओं को देखकर अवाक रह गए।
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला: धूप की तल्खी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, अगले 24 घंटे में 'जवाद' का दिखेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में शोक की लहर 
आननफानन सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालात गंभीर देख सभी को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान संध्या सिंह ( 55) पत्नी रामेश्वर प्रसाद सिंह व रिंकी सिंह (39) पत्नी धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई।  ट्रॉमा सेंटर भर्ती तीन महिलाओं की हालत गंभीर है। महिलाओं की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। दशहरा पर्व के अगले ही दिन घटी इस दर्दनाक घटना से  पूरे गांव में शोक की लहर है। 

आजमगढ़: बेकाबू वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

आजमगढ़ के अतरौलिया बाजार में सड़क पार कर रही 45 वर्षीया रीता पत्नी रामफेर को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में रीता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतका अपने ननद के घर से मरीज को देख कर वापस घर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed