फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road Accident in Mirzapur Scorpio collides with 2 cars on highway 13 people injured

मिर्जापुर में हादसा: हाइवे पर स्कॉर्पियो ने 2 कार में मारी टक्कर, 13 लोग घायल, मची चीख-पुकार; एक की हालत गंभीर

Sat, 15 Feb 2025 01:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 01:00 PM IST
सार

Road Accident in Mirzapur : भयानक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर विंध्याचल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां से एक महिला को परिजन प्रयागराज लेते गए।

विज्ञापन
Road Accident in Mirzapur Scorpio collides with 2 cars on highway 13 people injured
भयानक हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in UP : मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सर्रोई तिवारी गांव के सामने शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे स्कॉर्पियो चालक ने दूसरी साइड जाकर दो कार में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों वाहन में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में कराया गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के जिगनाबारी गांव निवासी राहुल सिंह (55), किरन सिंह (50), राघवेंद्र (32), अप्सरा (28), प्रखर सिंह (28), दिलीप सिंह (55), शिल्पा सिंह (30) दो कार में सवार होकर शनिवार की सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे थे।
विज्ञापन


सभी सर्रोई तिवारी गांव के सामने पहुंचे थे कि सुबह साढे़ छह बजे सामने से आ रही स्कॉर्पियो दाहिनी तरफ आकर दोनों कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो सवार झारखंड के गिरीडीह के कछरी निवासी सुखदेव महतो (40), टुपलाल (50), जगेशर (45), सुप्रिया (18), मालती (45), अनुराधा (40) घायल हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई पहुंचाया। जहां पर डाॅ. पुनीत अग्रवाल ने इलाज के बाद छुट्टी कर दिया गया।


परिजन किरन सिंह को इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। प्रयागराज स्नान करने जा रहे स्कॉर्पियो को झपकी आ गई थी। दाहिनी तरफ आकर टक्कर मार दिया। मौके पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी आनंद शंकर सिंह ने तीनों वाहनो को कब्जे में लेकर घायलों का इलाज के बाद भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed