{"_id":"61d29a7d75529f4133241fc7","slug":"road-accident-in-mirzapur-e-rickshaw-driver-including-two-person-died-in-collision-with-unknown-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को रौंदा, मौके पर चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को रौंदा, मौके पर चालक समेत दो की मौत
Mon, 03 Jan 2022 12:11 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:11 PM IST
सार
लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी राज कुमार (27) ई-रिक्शा चालक था। वह रविवार रात अपने एक रिश्तेदार के साथ घर जा रहा था। बेलन बरौंधा पुल के पास अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौंधा पुल के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के अतरैला गांव निवासी राज कुमार (27) ई-रिक्शा चालक था। वह रविवार रात ई-रिक्शा से अपने एक रिश्तेदार को घर पहुंचाने जा रहा था। राजकुमार मेवालाल को लेकर के बेलन बरौंधा पुल के पास पहुंचा था कि उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पढ़ेंः युवक की हत्या कर नदी के किनारे फेंका शव, एक जनवरी से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन