फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in mirzapur Children and Wife unconscious death of man bike collided with tree

बिलख पड़े बच्चे : पति की माैत से बेसुध हुई पत्नी, दर्दनाक हादसे ने ली व्यक्ति की जान; पेड़ से टकराई थी बाइक

Sun, 05 Jan 2025 10:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 10:51 AM IST
सार

Mirzapur News : लालगंज में सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही मातम छा गया।

विज्ञापन
Road accident in mirzapur Children and Wife unconscious death of man bike collided with tree
अमित सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के लालगंज-दीप नगर मार्ग पर खजूरी गांव के सामने बीती रात दर्दनाक हादसे में पेड़ से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पतार कला गांव निवासी अमित सिंह देर रात बाइक से खजूरी गांव के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक अमित सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी खुशी (18) कक्षा 12 में पढ़ती है। बेटा राज (16) कक्षा 10 में पढ़ता है। दो बेटियां मनु और माही हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रविवार की भोर में सड़क हादसे के बाइक सवार की मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed