{"_id":"6103a6fe8ebc3e60f1420673","slug":"road-accident-in-mirzapur-bike-riding-uncle-and-nephew-dies-after-truck-hit-bike-happiness-of-marriage-turns-into-mourning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
Fri, 30 Jul 2021 12:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:46 PM IST
सार
स्थानीय लोग जब तक उपचार के लिए ले जाते दोनों की मौत हो गई थी। इधऱ, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चाचा-भतीजे थे और वैवाहिक आयोजन के लिए टेंट आदि बुक कर वापस लौट रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी और ट्रक को कब्जे में ले लिया। चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी प्रदीप कन्नौजिया (26) पुत्र सुरेश कन्नौजिया नगर के नटवा रोड स्थित एक होटल में काम करता था। वह चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके छोटे भाई की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकूचवा में तय हुई थी।
विज्ञापन
भाई की शादी में टेंट आदि लगवाने के लिए वह अपने बड़े भाई दिलीप कन्नौजिया के पुत्र आयुष को साथ लेकर बाइक से मुंहकूचवा गया था। टेंट वालों से बात करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानेबाड़ा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोग जब तक उपचार के लिए ले जाते दोनों की मौत हो गई थी। इधऱ, चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।