फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rishabh did a great performance in the shooting

शूटिंग में ऋषभ ने किया उम्दा प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rishabh did a great performance in the shooting
सीखड़ विकास खंड के मेड़िया गांव निवासी ऋषभ सिंह ने छोटी सी उम्र में एक और कामयाबी हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पंकज सिंह के पुत्र ऋषभ ने पश्चिम बंगाल में 18 से 24 सितंबर के बीच संपन्न हुई 24वीं ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर में 605.9 स्कोर हासिल कर आल इंडिया में 12वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। राइफल शूटिंग में ऋषभ ने सन 2019 में कदम रखा। कक्षा आठ की पढ़ाई करने के साथ ऋषभ ने राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 10 से 22 जून तक नई दिल्ली में आयोजित कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर रायफल शूटिंग में 608.9 का स्कोर कर यूथ एंड जूनियर ग्रुप के ट्रायल वन के लिए क्वालीफाई किया है। ट्रायल वन में सफलता मिलने पर ऋषभ इंडियन टीम यूथ एंड जूनियर ग्रुप में भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच संपन्न हुई सब यूथ (12 से 16 वर्ष) के नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ऋषभ ने राइफल शूटिंग मुकाबले में 590.3 का स्कोर कर 220वीं रैंक हासिल कर इंडियन टीम, खेलो इंडिया खेलो यूथ गेम्स के बाबत ओलंपिक ट्रायल के लिए क्वालिफाई किया था। इसके अलावा उन्होंने 10 से 30 अक्टूबर 2021 के बीच गुजरात के अहमदाबाद में 30वीं प्री आल इंडिया जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में 366 स्कोर कर 188वीं रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed