{"_id":"609d64788ebc3e6acc1d58a3","slug":"rigged-wheat-procurement-at-chunar-wheat-purchasing-center-mirzapur-news-vns589362594","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनार गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनार गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में धांधली
विज्ञापन
चुनार। तहसील क्षेत्र के चेचरी मोड़ स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। बुधवार को गेहूं लेकर पहुंचे किसान ने लिपिक पर अभद्र व्यवहार करने व रुपये लेकर खरीद के दौरान किसान का नंबर आगे पीछे करने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत सुकुलपुरा के किसान राधेश्याम सिंह का पुत्र प्रदीप कुमार सिंह सुबह क्रय केंद्र पर 50 क्विंटल गेहूं ट्रैक्टर से लेकर पहुंचा। केंद्र खुलने के बाद गेहूं खरीद शुरू हुआ। इस दौरान शाम तक क्षेत्र के कई किसानों के गेहूं की खरीद की गयी लेकिन प्रदीप के गेहूं को नहीं लिया गया। जबकि उसके गेहूं की खरीद के लिए तहसील से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे क्रय केंद्र से टोकन देकर बुधवार को खरीद करने के लिए बुलाया गया था। देर शाम तक जब किसान के गेहूं की खरीद नहीं हुई तो उसने बाबू से जाकर पूछा कि मेरे गेहूं की खरीद कब होगी। सुबह से ही क्रय केंद्र के बाहर ट्रैक्टर पर गेहूं को लेकर खड़ा हूं। जिस पर लिपिक ने कहा कि आज नहीं लिया जाएगा दूसरे दिन लेकर आना। इसके बाद काश्तकार ने ट्रैक्टर पर लदे गेहूं को क्रय केन्द्र के अंदर ले जाकर खड़ा कर दिया और गेहूं की खरीद उसी समय करने की बात कहने लगा। इस बीच ही भेदभाव पूर्ण तरीके से खरीद करने की बात को लेकर काश्तकार व लिपिक के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए केंद्र प्रभारी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस काश्तकार व लिपिक को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराने के बाद चली गई।
किसान का कहना है कि जानबूझकर उसे परेशान किया गया और उसके गेहूं की खरीद नहीं की गयी। जिससे उसे
वहीं केन्द्र प्रभारी अल्पना चौरसिया ने बताया गया कि काश्तकार दूसरे काश्तकार के नंबर से पहले अपने गेहूं की तौल कराने के लिए ट्रैक्टर को क्रय केन्द्र परिसर में लाकर खड़ा कर दिया था। कार्य बाधित हो रहा था। इसलिए पुलिस को सूचना कर बुलाया गया था। अन्य आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच कराने पर स्थिति सामने आएगी।